सागर।वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र में दिनांक 05 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान दो वनकर्मियों के निकट आने पर एक बाघ द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था इस घटना में श्रमिक बाबूलाल रैकवार के पैर में गहरी चोट आई थी घटना के बाद बाघ की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास हाथियों से सघन गश्त की गई 07 जुलाई को प्रातः गश्त के दौरान महावत को घटनास्थल के समीप एक बाघ शावक दिखाई दिया नवंबर 2025 में कैमरा ट्रैपिंग में भी इस बाघ शावक की तस्वीर आई थी तब उसकी आयु 9 से 12 माह अनुमानित की गई थी वर्तमान में इसकी आयु लगभग 15 से 18 माह है वनकर्मियों के बयान और पंजों के आकार के आधार पर संभावना है कि यह वही शावक है जिसने वनकर्मी को घायल किया था कुछ दिन पहले पटना मोहली गांव में भी एक बाघ द्वारा ग्रामीण को घायल किए जाने की घटना हुई थी कुछ लोगों द्वारा भ्रामक रूप से दोनों घटनाओं में एक ही बाघ होने की बात कही जा रही थी लेकिन अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के दौरान लिए गए फोटोग्राफ्स से दोनों बाघ अलग-अलग होने की पुष्टि हुई है वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व क्षेत्र में दो अलग-अलग बाघ सक्रिय हैं और वन्यजीव सुरक्षा तथा स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
0 Comments