कंट्रोल रूम एवं गोपालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से डेढ़-दो माह की मासूम बच्ची की बची जान

सागर।जिले में संचालित डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए एक मासूम बच्ची का जीवन सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दिनांक 05 जुलाई 2026 को लगभग दोपहर 12:00 बजे भोपाल स्थित राज्य स्तरीय डायल-112 कंट्रोल रूम पर कॉलर सुधीर जैन द्वारा सूचना दी गई कि डिग्री कॉलेज के पीछे एक महिला अपनी लगभग दो माह की बच्ची को छोड़कर जा रही है सूचना की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्रेषित की गई पुलिस कंट्रोल रूम ने बिना विलंब किए तत्काल थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा को घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अलर्ट किया थाना प्रभारी शर्मा ने तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए चीता मोबाइल पर तैनात आरक्षक सत्यप्रकाश एवं महिला प्रधान आरक्षक गायत्री को घटनास्थल के लिए रवाना किया साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा निकटतम डायल-112 एफआरवी-04 को भी इवेंट जारी किया गया जिसमें तैनात आरक्षक बिहारीलाल तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला एवं लगभग दो माह की मासूम बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बिना किसी विलंब के दोनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा बच्ची का तत्काल उपचार प्रारंभ कराया गया समय पर पुलिस की सक्रियता एवं चिकित्सकीय सहायता मिलने से बच्ची को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सका उपचार के साथ साथ अस्पताल में महिला से पूछताछ की जाकर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments