जीआरपी पुलिस सागर ने 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ कर दिया फिटनेस का संदेश

सागर।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल के निर्देशों के पालन में शनिवार को थाना जीआरपी सागर द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया मैराथन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक फिटनेस अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना था दौड़ जीआरपी थाना सागर से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस थाने पर संपन्न हुई इस मैराथन में थाना प्रभारी सहित जीआरपी के अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया दौड़ के दौरान सभी जवानों ने पूर्ण अनुशासन और ऊर्जा का परिचय दिया एडीजी रेल भोपाल के निर्देश पर पूरे रेल मंडल में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने कहा कि पुलिस का काम शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त रहने की मांग करता है मैराथन जैसे आयोजन से न सिर्फ फिटनेस बढ़ती है बल्कि जवानों में आपसी समन्वय भी मजबूत होता है उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के खेल और फिटनेस कार्यक्रम नियमित रूप से कराए जाएंगे कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया जीआरपी सागर की इस पहल की आमजन और वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments