सागर।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कानून-व्यवस्था भीड़ प्रबंधन आपदा प्रबंधन तथा समन्वित पुलिसिंग के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सागर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन हुआ प्रशिक्षण के पांचवें सप्ताह में जिले के विभिन्न थाना एवं शाखाओं से आए 88 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंहस्थ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने भीड़ नियंत्रण, वीआईपी ड्यूटी, यातायात प्रबंधन, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सहायता,सुरक्षा प्रबंधन तथा समन्वित पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न परिस्थितियों का अभ्यास (ड्रिल) भी कराया गया,जिससे अधिकारी एवं कर्मचारी वास्तविक परिस्थितियों में अधिक प्रभावी एवं पेशेवर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें प्रशिक्षण के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों से प्राप्त अनुभवों की समीक्षा की गई तथा भविष्य में सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस प्रकार का प्रशिक्षण पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन एवं आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
0 Comments