सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से जुड़े विवादित मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मामले की दोबारा विवेचना कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई ज्ञापन में कहा गया है कि बीएमसी प्रकरण में समाज के अनिल श्रीवास्तव पर दर्ज एफआईआर का कायस्थ समाज विरोध करता है समाज का कहना है कि पूरे मामले की पुनः विवेचना कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके महासभा के अध्यक्ष का कहना है कि अनिल श्रीवास्तव अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से पहुंचे थे ऐसे में बिना सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए कार्रवाई करना उचित नहीं है कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने एसपी से आग्रह किया कि मामले की पुनः विवेचना कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए जिससे सत्य सामने आए और न्याय हो सके।
0 Comments