सागर। शहर की समाजसेवी संस्था संकल्प फाउंडेशन ने शनिवार को विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने नियुक्त वार्ड प्रेसिडेंटों का परिचय कराते हुए कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है जब हर वार्ड में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जिम्मेदार टीम कार्य करे इसी उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन ने शहर के प्रत्येक वार्ड तक अपने संगठन का विस्तार किया है ताकि जनहित के कार्य अधिक प्रभावी व्यवस्थित और निरंतर रूप से संचालित किए जा सकें इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट अपने क्षेत्र में संकल्प फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नियमित संवाद स्थापित करेंगे उन्होंने कहा कि अब संकल्प फाउंडेशन द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण युवा विकास,धार्मिक आयोजन,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता रक्तदान तथा अन्य जनहितैषी गतिविधियों का संचालन वार्ड स्तर पर किया जाएगा ताकि प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप समाज सेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके रिशांक तिवारी ने कहा कि एमपी-15 चैटबॉट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सागर के नागरिक अपने व्हॉट्सऐप से +91 8982600918 पर संदेश भेजकर अपनी समस्या सुझाव अथवा सामाजिक सहयोग से जुड़े विषय साझा कर सकते हैं प्राप्त जानकारी के आधार पर संकल्प फाउंडेशन की टीम आवश्यक समन्वय स्थापित कर संबंधित स्तर पर सहयोग का प्रयास करती है जिससे शहर के सभी वार्डों में योजनाबद्ध एवं प्रभावी तरीके से सामाजिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके इस अवसर पर शुभम नामदेव,निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला,टिंकू साहू शुभम गौतम, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी,संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments