चौकी ढाना एवं थाना सुरखी पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

सागर। थाना सुरखी एवं चौकी ढाना पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढाना स्थित जैन मंदिर के पीछे अजीत पाण्डेय के खंडहर कमरे में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर मौके से 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा तथा उनके कब्जे से ₹4,650 नगद एवं जुआ सामग्री बरामद कर जब्त की सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में शिब्बू उर्फ शिवेन्द्र तिवारी (36 वर्ष), वैजनाथ पाण्डेय (52 वर्ष) राजेश दुबे (52 वर्ष), विनोद प्रजापति (39 वर्ष) जगमोहन सोनी (67 वर्ष), माधव ठाकुर 32 वर्ष निवासी ग्राम जैतपुर सीताराम प्रजापति (36 वर्ष) एवं पवन सिंह (57 वर्ष, निवासी ग्राम बरोदा) शामिल हैं इसी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध सट्टा संचालित करते हुए दीपक पिता जगदीश प्रसाद सोनी (41 वर्ष), निवासी ग्राम ढाना को भी पकड़ा, जिसके कब्जे से ₹210 नगद जब्त किए गए आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments