सागर।थाना विनायका पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, सागर भेज दिया गया
जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 को थाना विनायका में पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे धमकाया शिकायत पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 75/2026 अंतर्गत धारा 69, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की गई अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 10 जुलाई 2026 को आरोपी को पाटन बस प्रतीक्षालय से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय, सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, सागर भेज दिया गया।