सागर।खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे, जिससे खेती घाटे का सौदा मानी जाती थी भाजपा सरकार ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया और आज बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले मेरे द्वारा किये गये प्रयासों से जेरा बांध परियोजना को धरातल पर लाया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है जिसकी 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से लगभग 23 ग्रामों की 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे करीब 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा अब सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह 3 फसल ले सकेंगें मसुरहाई बांसा, खाहरमउ़, देवलचैरी, ढकरई,मूड़री, करहद महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुड़ी, ताजपुर, मिडवासा तोड़ातरफदार, रीछई सहित अनेक गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा इसके अलावा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में टेहरा बांध जिसकी लागत 400 करोड़ है इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी मिडवासा बांध परियोजना से किसानों को और लाभ मिलेगा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होगी उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर खेत तक पानी पहुंचे और हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने मंत्री राजपूत ने कहा कि पहले संसाधनों के अभाव में किसान केवल एक फसल ले पाते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से दो और तीन फसलें ली जा रही हैं आधुनिक कृषि तकनीकों सिंचाई योजनाओं और सरकारी सहायता के कारण छोटे किसान भी लाखों रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, खाद उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं आज किसान केवल खेती नहीं कर रहा, बल्कि आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के कारण लाभकारी कृषि की ओर बढ़ रहा है
इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष,लोकमन लोधी मंडल अध्यक्ष,एड०अर्जुन पटेल, जगदीश साहू रामकुमार यादव, भगवत शरण सिंहरघुराज सिंह, अशोक सिंह, हरनाम सिंह,धर्मेन्द्र पटेल जितेन्द्र सिंह भैंडा,रनवीर सिंह, रामबहादुर यादवहरीराम यादव, रमेश साहू, राघवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, हल्के पटेल, शोभाराम पटेल, मायाराम पटेल, सेवाराम यादव, कल्याण सिंह, चरन सिंह, डब्बू भैया,देवी सिंह, प्रदीप बाबू सिंह, मुकेश बाबू, अशोक रावत,सुरेन्द्र उपाध्याय, पप्पू यादव, मुन्ना यादव,संतोष सिंह, मेहरबान सिंह, रघु ठाकुर, सुरेन्द्र लोधी,प्रमोद साहू अशोक यादव, जगदीश यादव, बल्लू यादव,लक्ष्मन सिंह, जगदीश साहू, भूपेन्द्र सिंह,कमल कुर्मी, छोटू भैया, नरेश साहू,बसंत मीणा, रंछोर सिंह, रवि अहिरवार,गोलू पथरिया, विजय बहादुर सिंह, राजनारायण यादव, देवेंद्र कुर्मी, डेलन सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद पटेल, प्रेमनारायण शर्मा, धर्मप्रताप सिंह, रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 Comments