आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई अवैध मदिरा निर्माण विक्रय एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई

सागर।जिले में अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण विक्रय एवं मदिरा दुकानों में अनियमितताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई प्राप्त शिकायत के आधार पर बण्डा क्षेत्र में आबकारी अमले द्वारा दबिश देकर अवैध हाथ भट्टी कच्ची मदिरा निर्माण के लिए गड्ढों में दबाकर रखा गया लगभग 5,10 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(एफ) के अंतर्गत 2 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए
कार्रवाई के दौरान कंपोजिट मदिरा दुकान शाहगढ़ एवं हीरापुर का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शाहगढ़ स्थित दुकान परिसर के समीप अवैध मदिरापान पाए जाने पर धारा 36(ए) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया तथा पाई गई अनियमितताओं के संबंध में विभागीय प्रकरण भी कायम किया गया वहीं कंपोजिट मदिरा दुकान हीरापुर में एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा विक्रय एवं अन्य अनियमितताएँ पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई इसके पश्चात ग्राम कुडारी, रिछौरा एवं बाररू में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय तथा अवैध मदिरापान गृहों के विरुद्ध अभियान चलाकर धारा 34(1)A एवं 36(A) के अंतर्गत कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 6.78 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई इसके अतिरिक्त देर रात्रि शहरी क्षेत्र में आबकारी अमले द्वारा सघन गश्त कर मदिरा दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से एकत्र लोगों को हटाया गया गोपालगंज, गुजराती बाजार, कटरा एवं संजय ड्राइव स्थित मदिरा दुकानों के आसपास विशेष गश्त कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी गई आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा के निर्माण परिवहन संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा l

Post a Comment

0 Comments