सागर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बाजार विजया टॉकीज के पास में स्थित 'सिलिकॉन सिस्टम' नाम की कंप्यूटर दुकान में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात हुई है यहाँ ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं (मां-बेटी) ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर पलक झपकते ही एक ब्रांड न्यू लैपटॉप पार कर दिया
दुकानदार का ध्यान भटकाकर की चोरी दुकान के संचालक ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे दो महिलाएं दुकान में दाखिल हुईं उन्होंने पहले दुकानदार से प्रिंटर खरीदने की बात कही और उसके स्पेसिफिकेशन्स व दामों की पूछताछ करने लगीं जब दुकानदार प्रिंटर दिखाने और उनका ध्यान भटकाने में व्यस्त हुआ तभी बड़ी महिला ने काउंटर पर रखे डेल (Dell) कंपनी के 16GB रैम वाले नए लैपटॉप कीमत करीब ₹60,000 को बेहद शातिर तरीके से अपनी साड़ी के पल्लू में लपेटकर छिपा लिया CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
लैपटॉप गायब होने का अहसास होने पर जब दुकानदार ने स्टॉक चेक किया तो एक लैपटॉप कम मिला इसके बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो दोनों महिलाओं की यह करतूत साफ नजर आ गई फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह महिलाओं ने बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम दिया और बिना प्रिंटर खरीदे दुकान से बाहर निकल गईं
पुलिस से गुहार जांच जारी पीड़ित व्यापारी ने इस पूरी घटना की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है व्यापारी ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और लैपटॉप बरामद करने की मांग की है फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों शातिर महिला चोरों की शिनाख्त और तलाश में जुट गई है।
0 Comments