वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू पैदल मार्च निकालकर किया अनोखा प्रदर्शन

सागर।भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग की मिली भगत व नियोजित तरीके से मतदाता सूची में की गई गड़बड़ियों और कथित वोट चोरी के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला ग्रामीण कांग्रेस के निर्देशन में सागर जिला युवा कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत नरयावली विधान सभा से की गई जहा युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में रजाखेड़ी बजरिया के समीप मकरोनिया चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथों में जंजीर बांधकर अनोखे तरीके से विरोध जताते हुये चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने तथा उनके कार्यकाल व मतदाता सूची में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और नियोजित तरीके से की गई कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेगी उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा हो और उनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित सागर जिले की सभी विधानसभाओं की मतदाता सूचियों में जोड़े व काटे गये नामों की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत की पवित्रता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कांग्रेस पार्टी कथित वोट चोरी के खिलाफ किसी भी सूरत में चुप बैठने वाली नहीं है उन्होंने लोकतंत्र को बचाने और अपने अधिकारों का उपयोग करने के साथ-साथ वोट चोरी के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ने का आव्हान किया जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक चुनाव की बुनियाद है इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हमारी मांग है कि मतदाता सूची से जुड़े सभी सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाए और स्वतंत्र जांच कराई जाए जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी युवा कांग्रेस अशरफ खान ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जो आंदोलन शुरू किया है यह आंदोलन सागर जिले में प्रभावी रूप से जारी रहेगा और वोट चोरी की जवाबदेही और कार्यवाही तक हम रुकने वाले नहीं है प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,रवि उमाहिया,आर आर पारासर,जतिन चौकसें,एड.राजेश दुबे,अवदेश सिंह सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,पुरुषोत्तम शिल्पी,मनोज राय,राजा बुन्देला,साहित्य पाण्डेय,समीर मकरानी,दुर्गेश अहिरवार जय पारासर,विजय पारासर आदि ने भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रहार किया।

Post a Comment

0 Comments