दिनदहाड़े युवक की हत्या अंतर्जातीय विवाह के बाद पारिवारिक विवाद बना वजह

सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई वारदात होटल पैराडाइज के सामने हुई जहां आरोपी ने युवक के सिर पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ वार कर दिए गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई जबकि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद सामने आया है बताया जा रहा है कि अंकित ने वर्ष 2020 में आरोपी जय द्विवेदी की बहन से परिवार की सहमति के बिना अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच मतभेद चल रहे थे पति-पत्नी के बीच भी विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे थे पुलिस के अनुसार पिछले कुछ समय से अंकित अपनी पत्नी को दोबारा घर लाने का दबाव बना रहा था इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था रविवार को होटल पैराडाइज के सामने अंकित और जय द्विवेदी का सामना हुआ दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते जय ने लोहे की पाइप से अंकित के सिर पर कई वार कर दिए इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने आरोपी जय द्विवेदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments