सागर।भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सात दिवसीय संभाग स्तरीय बेसिक गाइड कैप्टन एवं रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ब्राइट कैरियर स्पेशल अकैडमी उ.मा.वि.मकरोनिया में किया गया शिविर में सागर,दमोह, छतरपुर, पन्ना जिले के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया विश्व शांति दिवस 21 सितम्बर को जिला mop कॉर्डिनेटर श्रीमति कृष्णा साहू द्वारा mop की गतिविधियां कराई -mop परिचय,mop बीट, अ ले ले song कराया गया यह तथा scout.org सम्बन्धित समस्त जानकारी करते हुए बताया इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का थीम है शांति में निवेश करें सभी के लिए हर जगह हर दिन Invest in Peace For Everyone Everywhere, Every Day है विश्व में शांति फैलाने के लिए मैसेंजर और पीस के नाम से 2010 ई० में एक प्रोजेक्ट चलाया गया जिसके अंतर्गत पूरे विश्व में लोगों के अंदर सद्भावना व अपनत्व की भावना जागृत करते हुए शांति फैलाना एवं स्काउट गाइड के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को पूरे विश्व स्तर पर फैलाना और विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाना है शिविर के समापन कार्यक्रम में ग्रांट कैंप फायर का आगाज मुख्य अतिथि सहायक संचालक जे.डी.आशुतोष गोश्वामी द्वारा किया गया उनके साथ प्राचार्य ब्राइट कैरियर स्पेशल अकैडमी,धर्मेन्द्र त्रिपाठी,गौरी शंकर शर्मा डी.टी.सी.उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत,पुष्पगुच्छ,माला,स्कार्फ,शॉल से किया गया उसके पश्चात सभी प्रतिभागी समूह द्वारा भाव विभोर प्रस्तुति दी गई प्रतिभागियो द्वारा शिविर का अनुभव सुनाया गया बेसिक गाइड कैप्टन शिविर संचालिका श्रीमती शर्मिष्ठा जगताप और बेसिक रेंजर लीडर हेतु श्रीमती कंचन सिंह लीडर ट्रेनर द्वारा शिविर का संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व निर्वहन किया गया शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सहयोगी के रुप में श्रीमती दुर्गा गोवा,श्रीमती रश्मि दुबे श्रीमती कृष्णा साहू मैसेंजर का पीस कोऑर्डिनेटर श्रीमती रश्मि ठाकुर सुश्री मंजूलता सोनी एवं अन्य शिविर में उपस्थित रहे इस सात दिवसीय शिविर में प्रतिदिन पाठ्यक्रम व्यायाम,ध्वज शिष्टाचार इतिहास,गुणात्मक विकास,प्राथमिक चिकित्सा पायनियरिंग मैपिंग कंपास हाइक आपदा प्रबंधन एवं अन्य विषयों की जानकारी प्रदान की गई शिविर हेतु सहायक संचालक संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर आशुतोष गोश्वामी सर द्वारा सभी शिविर संचालकों सहयोगी एवं प्रतिभागियों को जे.डी.सर की ओर से बधाई दी उनकी मंशा अनुसार समस्त विद्यालयों में 32 जोड़ी स्काउट गाइड यूनिफॉर्म के साथ-साथ प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाएं अनिवार्य रूप से हो ताकि स्काउटिंग गतिविधियो मे बच्चों के माध्यम से बढ़ोतरी हो सके सभी शिक्षिकाओं द्वारा सहर्ष स्वीकारा गया अन्त में श्रीमती कंचन सिंह सहायक राज्य संगठन आयुक्त संभाग सागर द्वारा सभी अतिथियों सहयोगी स्टाफ राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त भगवान सिंह लोधी, सेवा कार्य कर रहे राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी कर रहे 4 गाइड प्रशिक्षणार्थियों के साथ विशेष रूप से डायरेक्टर स्कूल सी.एस.आनंद विद्यालय स्टाफ का आभार प्रकट किया।
0 Comments