सागर।गणेश उत्सव के समापन और आगामी विसर्जन को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज सागर के मुख्य गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सुरक्षित सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने विसर्जन घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान गोताखोर तैराक,नाव और जीवन रक्षक उपकरण पर्याप्त संख्या में तैनात रहें साथ ही पुलिस और नगर निगम की टीमों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए घाट पर आने-जाने के रास्ते स्पष्ट रहें वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो विद्युत सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने संबंधित विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गणेश विसर्जन आस्था का पर्व है इसलिए इसकी पवित्रता और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखा जाए मूर्तियों के विसर्जन के बाद नदी की सफाई की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया निरीक्षण के दौरान नगर निगम,और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments