सागर।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री निवास मातेश्वरी पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात की इस दौरान पदाधिकारियों ने नवीन दायित्व सौंपे जाने पर मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त किया पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा उन्होंने जिले सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढ़ार, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र डब्बू आठिया जैसीनगर जिला मंत्री ललित अहिरवार, मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीहोरा गिरधारी अहिरवार,मंडलअध्यक्ष राहतगढ़ रोहित अहिरवार मंडल अध्यक्ष बिलहरा कमलेश माते, मंडल अध्यक्ष राहतगढ़ ग्रामीण श्यामलाल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष जैसीनगर बलराम अहिरवार, अनिल सिहोरा नंदलाल चढ़ार सरपंच जैसीनगर, राम सहाय सरपंच बमोरी, आनंदी अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, मोहन अहिरवार, रामसेवक अहिरवार बिलहरा, पूरन अहिरवार बिलहरा, परमानंद अहिरवार, बलराम अहिरवार बिलहरा सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
0 Comments