होटल स्मार्ट बार में युवक का मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका फिर चक्काजाम

सागर।शहर के एक होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई और विरोध में चक्काजाम भी किया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है मामला सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल स्मार्ट बार का है मृतक की पहचान बाईसा मोहल्ला निवासी शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है जानकारी के मुताबिक शुभम करीब दो दिन पहले होटल में कमरा लेकर ठहरा था बुधवार देर रात होटल कर्मचारियों ने कमरे में उसका शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना होने की आशंका है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया इधर शुभम के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठाए हैं परिजनों का दावा है कि शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे उनका यह भी कहना है कि शुभम के पास करीब एक लाख 70 हजार रुपए नकद थे इसके अलावा मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन की चाबियां भी उसके पास थीं जो अब नहीं मिली हैं इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने होटल में युवक की हत्या किए जाने कीआशंका जताते हुए जांच की मांग की है परिजनों ने होटल स्टाफ की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि यदि शुभम करीब दो दिन से होटल में ठहरा था तो इतने समय तक कमरे की जानकारी क्यों नहीं ली गई परिजनों ने होटल में आने-जाने वाले लोगों और शुभम से मिलने वालों की जानकारी जुटाने की मांग की है पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय परिजनों ने मोतीनगर थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध जताया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया सीएसपी ललित कश्यप के मुताबिक मर्ग कायम कर जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments