सागर। नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल दस्तयाबी को लेकर सागर पुलिस द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना सुरखी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है 17 सितंबर 2026 को थाना सुरखी क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय फरियादी द्वारा थाना सुरखी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग नातिन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है रिपोर्ट पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 321/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश एवं दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए गए थाना सुरखी पुलिस टीम द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं पतासाजी करते हुए दिनांक 20 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका को चौकी बिलहरा परिसर से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया बालिका की दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
0 Comments