देवरी विधानसभा के ग्राम सेमरखेड़ी की रहने वाली ममता कुर्मी ने देवरी पुलिस पर आरोप लगाए

सागर।जिले में अवैध शराब और जहरीली शराब में जिले भर की पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ सागर जिले की देवरी विधानसभा के ग्राम सेमरखेड़ी की रहने वाली ममता कुर्मी ने देवरी पुलिस पर  आरोप लगाए हैं कि मुझे और मेरे परिवार को अवैध शराब बेचने का झूठा मामला दर्ज किया गया है पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे ग्राम के कुछ लोग मुझसे और मेरे परिवार से बेमतलब की रंजिश रखते और पुलिस से मिल कर मेरे और परिवार के ऊपर झूठा मामला दर्ज कराया गया जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने सागर आईजी और सागर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पीड़ा जाहिर की इस पीड़ित महिला का कहना है कि मेरे बच्चे और मैं मजदूरी करने चले जाते हैं ओर उस समय मेरा घर खाली रहता है मुझसे रंजिश रखने मेरे ही ग्राम के कुछ लोग किसी साजिश के चलते मेरे घर में कुछ कर जाएं फिर पुलिस मेरे ऊपर फर्जी केस दर्ज कर लेगी इसका जवाब कौन देगा पीड़ित ममता कुर्मी ने बताया इसके पहले मुझ पर अवैध शराब बेचने का फर्जी केस दर्ज किया गया था लेकिन तब उस समय पुलिस तलाशी के दौरान पुलिस की तरफ से कोई भी वीडियोग्राफी भी नहीं कराई गई थी मुझे और मेरे परिवार को हमेशा डर लगा रहता है कि कभी भी पुलिस बेमतलब मे झूठे केस में मुझे और मेरे परिवार को पकड़ सकती है पीड़ित ममता ने कहा कि इस ग्राम और देवरी विधानसभा में कई लोगों के दुबारा अवैध कामों को अंजाम दिया जा रहा है उन पर कोई केस दर्ज नहीं किया जाता है ममता कुर्मी ने साफ लहजे में कहा कि अगर बगैर तथ्यों के आधार पर अगर पुलिस किसी भी प्रकार की कार्यवाही करती है तो में और मेरा पूरा परिवार आत्मदाह करने के लिए विवश होंगे जिसकी जवाबदेही देवरी पुलिस की होगी

Post a Comment

0 Comments