सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं अन्य यूरोपीय भाषाएं विभाग द्वारा लिटरेरी क्रिटिसिज़्म इन प्रैक्टिस रीडिंग टेक्स्ट इंगेजिंग कॉन्टेक्स्ट एंड अप्लाइंग थ्योरी विषय पर छात्र संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम कीअध्यक्षता विभागाध्यक्ष एवं स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की डीन प्रो. रश्मि सिंह द्वारा की गई उन्होंने छात्र संगोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए ऐसे अकादमिक आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.डी.के.नेमा डायरेक्टर, स्टूडेंट अफेयर्स प्रोफेसर अनिल कुमार जैन डायरेक्टर,आईक्यूएसी तथा प्रो.श्वेता यादव डायरेक्टर,रिसर्च एंड डेवलपमेंट उपस्थित रहे प्रो. डी.के. नेमा ने शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को सोच संबंधी तकनीकों तथा अकादमिक दृष्टिकोण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया प्रो.अनिल कुमार जैन ने शोध की प्रक्रिया,शोधपरक चिंतन तथा अकादमिक अनुसंधान में तार्किक एवं व्यवस्थित दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला प्रो. श्वेता यादव ने आयोजन के लिए विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं इस अवसर पर भाषा विज्ञान विभाग से डॉ. बबलू रे असिस्टेंट प्रोफेसर भी उपस्थित रहे संगोष्ठी का संचालन अंग्रेजी विभाग के डॉ. प्रगति बरेठिया, डॉ. श्रीकुट्टी टी. जे. एवं डॉ. क्रिस्टोफर गुंजन कुजूर ने सह-संचालन करते हुए कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
संगोष्ठी के अंतर्गत शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने अपने शोध की प्रस्तुतियाँ दीं प्रस्तुतियों के दौरान साहित्यिक पाठों का क्लोज रीडिंग, पाठ-विश्लेषण,आलोचनात्मक व्याख्या तथा उपयुक्त सैद्धांतिक दृष्टिकोणों के प्रयोग के माध्यम से अध्ययन किया गया प्रतिभागियों ने साहित्यिक कृतियों के विभिन्न पक्षों पर अपने शोधपरक विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीनियर प्रोफेसर भवतोष इंद्र गुरु ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठी विद्यार्थियों में शोध, आलोचनात्मक चिंतन और अकादमिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं संगोष्ठी में शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत शोध-पत्रों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर्स डॉ. वंदना राजोरिया, डॉ. देवाशीष मिश्रा एवं डॉ. ज्योत्सना शुक्ला द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले शोधार्थियों का चयन कर उन्हें ‘बेस्ट प्रेजेंटर’ के रूप में सम्मानित किया गया तथा मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
0 Comments