विकसित भारत के संकल्प को रंगों में उकेरा सागर जिले के स्कूलों में हुई चित्रकारी प्रतियोगिता

सागर।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र गतिविधि के तहत सागर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों में देशप्रेम रचनात्मकता,सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली चित्रकला, पेंटिंग एवं भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को जीवंत किया स्वच्छ एवं हरित भारत, जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, डिजिटल इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नशामुक्त भारत, मेक इन इंडिया,भारतीय सैनिकों का शौर्य,आतंकवाद एवं सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी सोच और प्रतिभा को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी
बच्चों की कलाकृतियों में बेहतर और विकसित भारत को लेकर उनकी कल्पनाओं के साथ-साथ देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच भी दिखाई दी चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेहतर और सशक्त भारत का निर्माण प्रत्येक नागरिक के छोटे-छोटे संकल्प और सकारात्मक प्रयासों से संभव है।

Post a Comment

0 Comments