सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वामित्व योजना के तहतआबादी भूमि के प्रकरणों में रजिस्ट्री इनिशिएशन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक तहसील में 100 प्रकरणों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए कलेक्टर ने बताया कि स्वामित्व योजना के लंबित एवं नए प्राप्त प्रकरणों में रजिस्ट्री इनिशिएशन की कार्यवाही अब एमपी ई-सेवा मोबाइल ऐप पोर्टल के माध्यम से भी की जा सकती है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की प्रगति को गति देने और प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मैदानी अमले को तत्काल सक्रिय किया जाए उन्होंने सभी एसडीएम अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के हल्का एवं वृत्त में पदस्थ संबंधित मैदानी अमले, पटवारी, पंचायत सचिव एवं सीएससी ऑपरेटरों को एमपी ई-सेवा ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन इनिशिएशन का कार्य करने के लिए तत्काल निर्देशित करेंगे स्वामित्व योजना के लंबित तथा नए प्राप्त सभी प्रकरणों की एंट्री एवं रजिस्ट्री इनिशिएशन का कार्य प्राथमिकता से एमपी ई-सेवा ऐप के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने अधीनस्थ पटवारियों के माध्यम से ऐप पर की जा रही प्रविष्टियों और रजिस्ट्री इनिशिएशन की प्रगति की दैनिक समीक्षा करें उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
0 Comments