सदर ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम का किया आयोजन

सागर।राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के तत्वाधान में जयंती कार्यक्रम का आयोजन सदर बाजार स्थित शास्त्री चौक पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए गए सत्य अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई वहीं शास्त्री जी ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा देकर देश को नई दिशा दी आज देश को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधी जी के सत्य,अहिंसा स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती रहेगी जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राठौर, गुरमीत सिंह इल्ले, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम शिल्पी,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष अरविन्द पंथी,युवा कांग्रेस सदर ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी आदि ने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंदन जाट,एड. शिवराज लड़िया,धर्मेन्द्र तोमर,कोमल सिंह लोधी,एम आई खान हीरालाल चौधरी राजेश श्रीवास,देव कुमार यादव,पवन यादव,दुर्गेश अहिरवार,गुलाब अहिरवार,पवन जाटव,शान पठान,खुशाल यादव,मजहर हाशमी,अनिकेत अहिरवार गंगाराम कैमिया,तुलसीराम मिश्रा,पंचम लाल,विक्की राय तिलक राठौर,अभिषेक गुप्ता,दानिश मकरानी,सत्यभान सेन आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments