भाजपा सदर केंट मंडल द्वारा सदर स्थित शास्त्री चौक पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया

सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सदर केंट मंडल द्वारा सदर स्थित शास्त्री चौक पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया साथ ही महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सफाई कर्मियों का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया इस दौरान उनके समर्पण, सेवाभाव और स्वच्छता के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया कार्यक्रम में नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष  सौरभ केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष  श्यामसुंदर मिश्रा हरिओम केसरवानी, बलवंत सिंह राठौर,मनीष पटेल गणेश केसरवानी,शेखर चौधरी,पंकज मुखारया,विमल यादव,रविंद्र अवस्थी,रामप्रसाद विश्वकर्मा,अशोक गुरु विनोद गुरु, राजेंद्र यादव,गोलू राठौर,पहलाद रजक सुधीर पांडे,अनंत मौर्य,अभय केसरवानी,शिवम मिथौरिया सुनील चौकसे,ब्रजेश मिश्रा,अमित चौकसे शुभम सैनी,संजीत पाल,नासिर मकरानी राजू रजक  विक्रम केसरवानी, संजय केसरवानी,निक्की ठाकुर विक्की केसरवानी,चौहान सिंह राठौर,गौतम मांडले विशाल मिश्रा,रोहित केसरवानी,सतीश भारद्वाज,मदन खटीक,अंकित वास,विवेक केसरवानी,दीपक रजक वीरसिंग तोमर,मनीष केसरवानी,राजकुमार अहिरवार राजकुमार गुप्ता,मनोज हरजानी,राहुल केसरवानी  धीरज जाट,सुनील जाटव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments