सागर।संभागायुक्त सागर संभाग दिलीप कुमार ने शनिवार को छतरपुर जिले के प्रवास के दौरान केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्राम पाठापुर का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने कलेक्टर मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के साथ करीब एक घंटे तक जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना एवं आशंकाओं का मौके पर सुनकर निराकरण कराया संभागायुक्त कुमार ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्हें मिलने वाले विस्थापन एवं पुनर्वास पैकेज, मुआवजा राशि तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली मुआवजा राशि को लेकर जिन ग्रामीणों द्वारा आशंका व्यक्त की गई उनके मामलों का मौके पर ही पटवारी के माध्यम से सत्यापन कराया गया तथा संबंधित जानकारी ग्रामीणों के समक्ष साझा की गई
कलेक्टर मृणाल मीना ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि परियोजना से प्रभावित पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत मुआवजा राशि प्रदान की जा रही है जिन प्रभावितों को राशि प्राप्त नहीं हुई है वे अपने बैंक खातों की जांच कराएं उन्होंने बताया कि कुछ प्रभावितों के मेडिकल परीक्षण संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है रिपोर्ट के आधार पर पात्र पाए जाने वाले लोगों को भी नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी कलेक्टर ने बताया कि फेल्ड हुए बैंक खातों के मामलों में भी प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए लगभग 20 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है कलेक्टर ने करीब एक घंटे तक ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी विभिन्न शंकाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया उन्होंने मुआवजा प्राप्त कर चुके प्रभावित परिवारों से नई बसाहटों में शीघ्र शिफ्ट होने की अपील की उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के नई बसाहटों में स्थानांतरित होने के बाद वहां बिजली, सड़क, पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के अंतिम प्रस्ताव तैयार कर सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम बिजावर ऋषिकेश ठाकरे सहित अन्य राजस्व, पुलिस एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments