जीआरपी थाना सागर की दोहरी कार्रवाई खटकेदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

सागर।रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुंदर सिंह कनेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय कुमार गोठारिया के मार्गदर्शन में रेल अपराधों की रोकथाम और लघु अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई जारी है इसी क्रम में दिनांक 18/09/26 को जीआरपी थाना सागर को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 2, स्टेशन पर एक युवक अवैध रूप से खटकेदार चाकू लिए घूम रहा है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम प्लेटफार्म पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरभ उर्फ पट्टे अहिरवार पिता शिवलाल अहिरवार उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सेमराढाना, थाना जैसीनगर, जिला सागर बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध खटकेदार चाकू बरामद हुआ मौके पर ही चाकू जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/26 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ आरोपी बांदकपुर स्टेशन पर ट्रेन में हुई लूट की घटना में भी शामिल था इस मामले में अपराध क्रमांक 285/26 धारा 304 (2) बीएनएस पहले से दर्ज था आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने उससे लूटे गए रुपये भी जप्त किए दोनों मामलों में आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से केंद्रीय जेल सागर का वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी के नेतृत्व में की गई जिसमें उनि शेख जुम्मन, प्रधान आरक्षक 209 देवेंद्र सिंह और आरक्षक मोहन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments