पंडित दीनदयाल उपाध्याय अग्रणी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ नुक्कड़ नाटकों का मंचन

सागर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक जनजागरूकता विषयों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलगुरु डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी, इंक मीडिया के निदेशक डॉ. आशीष द्विवेदी,सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन एवं महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ.अवधेश प्रताप सिंह मंचासीन रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि "युवा शक्ति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है विद्यार्थी अपने अभिनय और रचनात्मकता के ज़रिए समाज में सकारात्मक क्रांति लाने के सबसे सशक्त माध्यम हैं
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसामान्य तक सामाजिक सरोकारों का संदेश पहुँचाने का सबसे सशक्त एवं सहज माध्यम है विद्यार्थियों की ऐसी जीवंत व रचनात्मक सहभागिता उन्हें अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाती है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है इस दौरान एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं युवा रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने 'नमो सेवा' 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' पानी बचाओ-जीवन बचाओ' तथा 'बेटी पढ़ेगी तभी आगे बढ़ेगी' जैसे ज्वलंत विषयों पर केंद्रित नाटकों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं कलाकारों ने जीवंत अभिनय और चुटीले संवादों के माध्यम से यह संदेश रेखांकित किया कि सामाजिक परिवर्तन केवल प्रशासनिक प्रयासों से ही संभव नहीं बल्कि इसके लिए हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है विशेष रूप से जल संरक्षण और बालिका शिक्षा की आवश्यकता पर प्रस्तुत दृश्यों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. शुचिता अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र राजपूत, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव, लेफ्टिनेंट कीर्ति रैकवार, डॉ. रवीन्द्र एवं डॉ. कनिष्क सहित महाविद्यालयीन स्टाफ व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्वों से जोड़ने एवं जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से  निरंतर प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं नाटकों में हिना बहना, खुशी राय, एकता राय, हरिबाई पटेल, समीक्षा विश्वकर्मा, बबली, आराधना यादव, गीता, जिया, साक्षी रैकवार, अर्चना पटेल, स्वाति पटेल, वैष्णवी अहिरवार गायत्री सूर्यवंशी, कुमुदानी, स्वर्णिमा पटेल, हिमानी पटेल अभय, राजकुमार, पृथ्वीराज, दीपेंद्र एवं रोहिम ने विभिन्न पात्रों का शानदार अभिनय कर सराहना बटोरी।

Post a Comment

0 Comments