मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्यवाही अतिक्रमण ध्वस्त अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति

सागर।शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में विगत दिवस सील किए गए मुनमुन ढाबा पर आज प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया जांच के दौरान पाया गया कि मुनमुन ढाबा संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था पूर्व में ढाबे को सील किया गया था इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज बुलडोजर कार्यवाही कर सम्पूर्ण अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया उक्त कार्यवाही में एसडीएम सागर रोहित वर्मा, तहसीलदार राहुल गौड़ सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments