बंडा जहरीली शराब कांड पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चार पीड़ित परिवारों को गोद लिया

सागर।बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद अब पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ी मदद सामने आई है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मानवीय पहल करते हुए जहरीली शराब कांड में मृत हुए चार परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने घोषणा की है कि वे इन चारों पीड़ित परिवारों को प्रतिमाह 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देंगे साथ ही इन परिवारों के अनाथ हुए बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च भी वे स्वयं वहन करेंगे गोद लिए गए परिवारों में झोली ग्राम के मृतक भोला अहिरवार, धुरमार ग्राम के रामस्वरूप अहिरवार, खतोरा खुई ग्राम के भोपाली आदिवासी (पत्नी- माया) तथा हनौती ग्राम के धनसिंग आदिवासी (पत्नी- मीना) शामिल हैं ये सभी परिवार अत्यंत गरीब और मजदूरी पर निर्भर हैं जहरीली शराब कांड के बाद इनके घरों के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया था गौरतलब है कि सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था इस घटना को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवारों को अब तक शासन से पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल पाया है ऐसे में दिग्विजय सिंह की इस घोषणा को एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार से जो मदद मिलनी है वो अलग बात है लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका कर्तव्य है उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि इस पूरे कांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से भी उचित मुआवजा और नौकरी दी जाए
इस घोषणा के बाद पीड़ित परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Post a Comment

0 Comments