अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस की मुहिम को मिला आमजन का साथ

सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण,बिक्री,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सहभागिता लगातार बढ़ रही है अवैध शराब के संबंध में पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7701055235 पर दिनांक 12 सितंबर 2026 को आम नागरिकों से कुल 58 सूचनाएं प्राप्त हुईं प्राप्त सभी सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा तत्काल तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई की गई पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई के साथ-साथ अपने स्तर पर भी लगातार निगरानी एवं प्रयास करते हुए जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई दिनांक 12 सितंबर 2026 को सागर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा देशी शराब – 11.52 लीटर विदेशी शराब – 46.42 लीटर अवैध निर्मित कच्ची शराब– 12 लीटर सहित कुल 69.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹33,838 है
आमजन की सूचना बनी पुलिस कार्रवाई का आधार
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण होने की जानकारी मिलने पर बिना किसी भय या संकोच के पुलिस को तत्काल सूचना दें उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है नागरिकों द्वारा दी गई प्रत्येक सूचना की गंभीरता से तस्दीक कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है अवैध शराब संबंधी सूचना मोबाइल नंबर 7701055235 पर दी जा सकती है सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी अवैध शराब का कारोबार केवल कानून-व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और विशेषकर युवाओं के लिए भी गंभीर खतरा है इसलिए सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के कारोबार की जानकारी होने पर चुप न रहें पुलिस को सूचना दें आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है अवैध शराब के विरुद्ध सागर पुलिस और आमजन मिलकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments