बंडा में जहरीली शराब से 35 मौतों का मामला भगवती मानव कल्याण संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।जिले की बंडा विधानसभा में जहरीली शराब कांड से हुई मौतों को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सागर ने आज कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सह शोक स्मरण पत्र सौंपा संगठन ने ज्ञापन में बताया कि लाइसेंसी दुकानों से गांव-गांव भेजी गई अवैध शराब बॉम्बे व्हिस्की एवं सागर गोल्ड ब्रांड के सेवन से अब तक 30 से 35 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि 150 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं संगठन का आरोप है कि आबकारी विभाग ने 05 सितंबर 2026 को बिना फोरेंसिक जांच के उक्त शराब को पीने योग्य बताकर क्लीनचिट दे दी थी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 07 सितंबर को सानौधा थाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने ही एक पेटी जहरीली शराब पकड़वाकर आबकारी विभाग को सूचना दी थी नौराज गांव में जहां 4 मौतें हुई हैं वहीं से यह शराब बरामद हुई थी ज्ञापन में संगठन ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं ज्ञापन के अनुसार, वर्ष 2021 में मुरैना में भी उनके कार्यकाल के दौरान 25 लोगों की शराब से मौत हुई थी और सागर में भी उसी की पुनरावृत्ति हुई है संगठन की 8 प्रमुख मांगें
1. मृतक परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए 2. परिजनों का एक साल तक निःशुल्क इलाज हो 3. क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो 4. दोषी अधिकारियों को निलंबित नहीं, बर्खास्त किया जाए 5. निलंबित पुलिस व आबकारी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए
6. सागर कलेक्टर व एसपी को तत्काल हटाया जाए
7. जिले की सभी लाइसेंसी शराब दुकानें स्थाई रूप से बंद हों 8. सीबीआई जांच के साथ 5 आईएएस और 5 समाजसेवियों की टीम से जांच हो संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवारों और आम जनमानस के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments