बंडा विधानसभा क्षेत्र में दुखद घटना पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्पष्ट बयान

सागर।विधानसभा क्षेत्र में बंडा में घटित दुखद घटना में हमारे कई परिवारजन इस दुनिया में नहीं रहे इस हृदयविदारक घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं दिवंगतों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें लेकिन इस दुखद घटना के बीच कुछ मीडिया माध्यमों, कांग्रेस के कुछ नेताओं और सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि किसी गांव के एक व्यक्ति का संबंध मेरे परिवार से है अथवा वह मेरा रिश्तेदार है मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि उक्त व्यक्ति मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है मेरे नाम को इस मामले से जोड़कर गलत जानकारी फैलाना पूरी तरह निराधार है मैंने स्वयं एसपी सागर से स्पष्ट रूप से कहा है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए वह किसी का रिश्तेदार हो नातेदार हो या किसी भी राजनीतिक अथवा सामाजिक प्रभाव से जुड़ा हो कानून के सामने किसी को भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए सागर जिला भली-भांति जानता है कि मेरा पूरा परिवार शराब, सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों से हमेशा दूर रहा है इतना ही नहीं हम किसी भी कार्यकर्ता को ऐसी गतिविधियों में सहयोग या संरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं दुख की इस घड़ी में मेरा आग्रह है कि घटना को लेकर राजनीति करने के बजाय सच्चाई सामने लाने में सहयोग करें सोशल मीडिया पर बिना तथ्य के किसी व्यक्ति या परिवार को बदनाम करने वाली भ्रामक जानकारी प्रसारित न की जाए दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दोष व्यक्ति को बदनाम करने वालों पर भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments