शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन

सागर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय के तत्वावधान में स्वीडिश मिशन स्कूल ग्राउंड पर आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल कौशल प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन खिलाड़ियों ने आधुनिक उपकरणों के साथ कड़ा अभ्यास किया यह शिविर प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन एवं खेल मंत्रालय के 'एक घंटा खेल मैदान में' अभियान के अंतर्गत निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने बताया कि शिविर के समापन पर सभी नियमित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे क्रीड़ा अधिकारी डॉ.दयाराम राजपूत ने बताया किमहाविद्यालय के सहयोग से खेल विभाग को नए और आधुनिक खेल उपकरण जैसे फुटबॉल, कोन एवं स्पीड लैडर प्राप्त हो चुके हैं, जिससे प्रशिक्षण का स्तर और अधिक प्रभावी हो गया है प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में फुटबॉल को लेकर दिख रहा उत्साह महाविद्यालय के खेल भविष्य के लिए शुभ संकेत है 15 दिवसीय शिविर के दौरान खिलाड़ियों को बुनियादी बॉल नियंत्रण, सटीक पासिंग, शैडो ट्रेनिंग, ज़िग-ज़ैग ड्रिबलिंग, 1v1 आक्रामक कौशल, 11v11 रणनीतिक फॉर्मेशन और फीफा नियमों का गहन तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है शिविर के मुख्य प्रशिक्षक एवं खेल इंटर्न स्टीव रिचर्डसन स्टीफन राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं पूर्व SGFI नेशनल टीम कप्तान द्वारा मैदान पर फुर्ती और पैरों के मूवमेंट सुधारने के लिए स्पीड लैडर ड्रिल्स तथा 'टेलर टैग' जैसे मनोरंजक अभ्यास कराए गए इसके साथ ही कोन्स के बीच से इनसाइड-आउटसाइड बॉल कंट्रोल की उन्नत तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया शिविर में आकाश व्यासी आयुष कुजूर,अभिनय राजपूत, बबली गौड़, दीपेंद्र सिंह लोधी, गुलाब अहिरवार, माधवी ठाकुर, मानसी विश्वकर्मा पृथ्वीराज सिंह बुंदेला,सोनाली अहिरवार,वैष्णवी अहिरवार सहित अनेक खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments