जहरीली अवैध शराब मामले में बड़ी कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सहित 5 अफसर निलंबित

सागर।बंडा तहसील अंतर्गत ग्राम गूगरा खुर्द,नौरोज और पाटन में जहरीली अवैध शराब पीने से हुई असमय मृत्यु के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाया है मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियोंऔर कर्मचारियों पर की जिम्मेदारी तय की गई है राज्य शासन एवं आबकारी आयुक्त द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी एवं उपायुक्त नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय अटैच किया गया है जबकि श्रीमती कीर्ति दुबे सहायक आबकारी आयुक्त, सागर दिलीप खंडाते सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सागर श्रीमती  रोशनी उरेती आबकारी उप-निरीक्षक, वृत्त बंडा को निलंबित किया गया है इसी प्रकार घटना के संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में बंडा थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है शासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है तथा इस घटना में संलिप्त अन्य दोषियों के खिलाफ भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments