सागर। 5सितंबर 2026 जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली की जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि शिक्षक ही संस्कारवान बनाते हैं और शिक्षकों की बताएं मार्ग पर चलते हुए बच्चे सेना मे भर्ती होकर देश के लिए कार्य करते हैं साथ ही बच्चे इंजीनियर डॉक्टर व्याख्याता शिक्षक वैज्ञानिक और बड़े-बड़े पदों पर आसीन होते हैं ऐसे गुरुओं को हमें बारंबार प्रणाम करना चाहिए और हमें उनका सदैव सम्मान करना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति व्याख्याता टीकाराम त्रिपाठी ने कहा की शिक्षक ही बच्चों को दशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है शिक्षा का वास्तविक अर्थ व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन करना है अर्थात शिक्षण संस्थाओं का उद्देश्य भी विद्यार्थियों को डिग्री उपाधि वितरण करना होने के साथ उनके व्यवहार में शिक्षित दीक्षित सिद्ध करना है जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा कि शिक्षक मनुष्य में मनुष्यता जगाने का काम करते हैं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अखिलेश केसरवानी ने कहा कि शिक्षक दिवस हमें हमारे उन सभी शिक्षकों की याद दिलाता है जिन्होंने समय पर हमारा ज्ञान अर्जन किया कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी मनोज पवार ने तथा आभार महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिँह ने व्यक्त किया जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर ने बताया कि शिक्षक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक टीकाराम त्रिपाठी, महेश कुमार अहिरवार, रघुवर प्रसाद अहिरवार,महेश कुमार चौधरी बृजेश खरे, नीलोफर चमन अंसारी,श्रीमती स्नेहलता गुन्नी, श्रीमतीश्वेता गुन्नी, आकृति सोर, जिया राणा का सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री रेखा चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,डॉ हेमंत लारिया, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, पार्षद सीमा कमल चौधरी सत्येंद्र दुबे, जय पाराशर, राजा बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
0 Comments