भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय सागर में हुई दिव्या मासिक महाआरती

सागर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में माह के प्रथम रविवार को माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी की दिव्य आरती संपन्न की गई यह क्रम रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो के सामने बाल संजीवन जीवन विद्यालय कटरा बाजार में सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं मां के भक्तों ने संपन्न किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संभागीय संगठन मंत्री अरविंद दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन निरंतर 30 वर्षों से नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्य कर रहा है वह अभियान के तहत आज सागर संभाग में लाखों लोग नशे से मुक्त चरित्रवान चेतनाबानो का जीवन जी रहे हैं वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष निरन लोधी ने अपने संबोधन में कहा की परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के दिशा निर्देशन में पूरे मध्य प्रदेश में आरती चालीसा पाठ के माध्यम से लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से जीवन में सुधार किया जा रहा है गुरुवर जी के आशीर्वाद से आज पूरे समाज में एक बहुमुखी विकास आ रहा है लोग नशे को छोड़कर मांस को छोड़कर खुशहाली का जीवन जी रहे हैं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बंडा तहसील में जहरीली शराब के कारण जो मृत्यु हुई है उनके प्रति एवं उनके परिवार के प्रति भगवती मानव कल्याण संगठन अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है
एवं बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली अवैध शराब से हुई मौतों,अवैध शराब के मजबूत होते नेटवर्क,पूर्व शिकायतों की अनदेखी, शिकायतकर्ताओं को कथित धमकी तथा जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से लंबे समय से समाज में फैल रहे अवैध शराब के कारोबार, जहरीली शराब तथा शराब के कारण होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक बर्बादी के विरुद्ध लगातार आवाज उठाता रहा हूँ हमारा संगठन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई की मांग नहीं कर रहा है बल्कि हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि अवैध शराब के कारण किसी मां की गोद न उजड़े, किसी पत्नी का सुहाग न उजड़े और किसी बच्चे के सिर से पिता का साया न उठे
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं अवैध शराब का जाल इतना मजबूत कैसे हुआ क्या केवल छोटे-मोटे विक्रेताओं को पकड़ लेने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा निश्चित रूप से नहीं जब तक मुख्य सप्लायर,निर्माता,परिवहनकर्ता,अवैध भंडारणकर्ता आर्थिक सहयोगी तथा संभावित संरक्षण देने वालों तक जांच नहीं पहुंचेगी, तब तक अवैध शराब का कारोबार समाप्त नहीं किया जा सकता इसलिए संगठन के केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर अब भगवती मानव कल्याण संगठन जिले स्तर पर अब शराब माफियों के खिलाफ एवं मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने को लेकर  मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एवं बडा मैं होने वाली घटना में कठोर से कठोर कार्रवाई हो एवं जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो इसको लेकर 08/09/20260 दिन मंगलवार 12:00 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपेगा कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष लीला सेन एवं निरन सिंह लोधी, अरविंद दीक्षित विनय कुमार सेन मुन्ना सा लोधी भानु प्रताप लोधी रूपेश कुमार सेन जिले के समस्त जिला पदाधिकारी ब्लॉकपदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता टीम प्रमुख उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments