सागर।शिक्षक दिवस की शुभ अवसर पर बुंदेलखंड अंचल के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय के नवीन भवन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-द्वितीय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से अमृत हरित महा अभियान 2026 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी के निर्देशन एवं संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अर्चना दुबे के मार्गदर्शन में किया गया यह अभियान राष्ट्रव्यापी संकल्प “एक पेड़ माँ के नाम” की थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को पर्यावरण-अनुकूल, स्वच्छ एवं हरित बनाना तथा छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था पौधारोपण अभियान के दौरान महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करता हुआ नजर आया परिसर के पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने तथा जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न छायादार,फलदार एवं दीर्घकालिक पर्यावरणीय लाभ प्रदान करने वाली प्रजातियों का चयन कर उनका रोपण किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक छात्राओं ने “स्वयं से पहले आप” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ अभियान में सहभागिता की स्वयंसेवक छात्राओं एवं कर्मचारियों ने परिसर की स्वच्छता,खरपतवार हटाने तथा कुदाल से गड्ढे तैयार करने जैसे कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान के माध्यम से प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं छात्राओं ने केवल पौधारोपण तक सीमित न रहते हुए रोपित पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं नियमित पोषण की शपथ भी ली कार्यक्रम के दौरान सिंदूरी, बादाम, बकौली, आम, आँवला, बोतल ब्रश पारिजात, शीशम, गुलमोहर, सागवान आदि विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया
कार्यक्रम में नवीन भवन के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अरविंद बोहरे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मधु स्थापक, डॉ. अमित विश्वास डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय डॉ. एम.के. मिश्रा, डॉ. आर.एस. वर्मा, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. वरुण राज यादव सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।
0 Comments