सागर। 06 सितंबर 2026 बण्डा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली एवं अवैध शराब के सेवन से प्रभावित मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती दीपाली रस्तोगी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य की स्थिति तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली बीएमसी के निरीक्षण के दौरान एसीएस श्रीमती रस्तोगी गहन परीक्षण कक्ष में पहुंचीं और उपचाररत मरीज को देखा उन्होंने मरीज से चर्चा कर जानकारी ली इसके बाद उन्होंने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से घटनाक्रम तथा मरीजों के उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने चिकित्सकों को आईसीयू में भर्ती मरीजों की सघन निगरानी करने तथा उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
बीएमसी निरीक्षण के पश्चात एसीएस श्रीमती रस्तोगी जिला अस्पताल पहुंचीं जहां उन्होंने उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने चिकित्सकों को भर्ती मरीजों की स्थिति पर सतत एवं गहन निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक एसएस चौहान सहित स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।
0 Comments