सागर।मालथौन के वार्ड नंबर 2 बड़े मोहल्ला से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया हमले में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मालथौन पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रश्मि आदिवासी मृत अवस्था में पड़ी हुई है और आरोपी पति मौके से फरार हो चुका है परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और कल भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मंगलवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0 Comments