बंडा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम को देखकर तीन फायर किए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड फायर किए, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है दरअसल,13 सितंबर की तड़के बहरोल पुलिस को सूचना मिली थी कि बंडा शराब प्रकरण का आरोपी शिवांजय राजपूत कठुआ नाला के पास जंगल में मौजूद है और धामोनी-बहरोल मुख्य मार्ग से होते हुए अपने घर छापरी जाने की कोशिश कर रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की पुलिस को देखते ही आरोपी ने कथित तौर पर तीन गोलियां चला दीं इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तीन खाली कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0 Comments