नवरात्रि में अतिशय क्षेत्र श्री णमोकार तीर्थ बनेगा माँ पद्मावती की भक्ति और साधना का केंद्र

सागर। महाराष्ट्र प्रदेश के चांदवड जिले में स्थित अतिशय क्षेत्र श्री णमोकार तीर्थ में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक महादेवी श्री पद्मावती माता की भव्य एवं विशेष आराधना का आयोजन किया जाएगा बुंदेलखण्ड गौरव, परम पूज्य ज्ञानयोगी प्रज्ञाश्रमण सर्वोदयी राष्ट्रसंत सारस्वताचार्य श्री 108 देवनन्दी जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद तथा बाल ब्रह्मचारिणी वैशाली दीदी, बाल ब्रह्मचारी अक्षय भैया एवं विधानाचार्य पं. दयाचंद जैन अमरकंटक के निर्देशन में होने वाले इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है
बुंदेलखण्ड गुरुभक्त परिवार द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले इस विशेष अनुष्ठान में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है बुंदेलखण्ड के विभिन्न नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों गुरुभक्त एवं श्रद्धालु अतिशय क्षेत्र श्री णमोकार तीर्थ पहुंचकर माँ पद्मावती की आराधना साधना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनेंगे आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को सागर में बुंदेलखण्ड गुरुभक्त परिवार की बैठक आयोजित की गई बैठक में आयोजन की रूपरेखा धार्मिक अनुष्ठानों श्रद्धालुओं की आवास भोजन, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के परम संरक्षक श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन ने की बैठक में आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन बंडा, राजेश जैन, इंजी. संजीव जैन एवं जितेंद्र जैन मंचासीन रहे इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों ने अनुष्ठान को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए आयोजन समिति मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में विपिन जैन"मामा" विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज रविकांत सेठ, अमित चौधरी, प्रदीप लुहारी नीतेश सेठ अंकित जैन,परमेष्टी जैन,राकेश गोदरे संतोष जैन कैटर्स आलोक जैन बरायठा,संतोष ऋचावर,राकेश बमोरी सुनील जैन, अतुल सिंघई, मनीष सहारा, संजय जैन बमोरी, आशीष सिंघई कवि सुरेन्द्र जैन राजीव जैन जितेंद्र जैन नीतेश जैन घी अंकित जैन, रौनक जैन नीलेश जैन सहित गुरु बुंदेलखंड गुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments