नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार पहुंचे बीएमसी भर्ती पीड़ितों का जाना हाल

सागर।बंडा में हुए अवैध जहरीली शराब हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागत संभागायुक्त दिलीप कुमार ने पदभार संभालते ही सीधे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए कमिश्नर दिलीप कुमार ने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती एक-एक मरीज की स्थिति देखी उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से सीधी बातचीत कर मिल रहे इलाज का फीडबैक लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके बेहतर इलाज और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है उन्होंने सभी प्रभावित मरीजों के बेहतर और त्वरित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल बीएमसी के प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन सहित डॉ. सौरभ जैन भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments