सागर।मवेशियों को ले जाने की अनुमति होनें के बावजूद मवेशी ना देने पर आक्रोशित गौ सेवकों ने बुधवार को सागर-बीना मार्ग पर ग्राम पथरिया हाट के पास चक्का जाम कर दिया इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों कैंट थाना पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के आरोप में एक वाहन पकड़ा था वाहन में 42 मवेशी भरे हुए थे जिनमें से 15 की मौत हो चुकी थी शेष मवेशियों को एक निजी वेयरहाउस में रखा गया था बताया गया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के बाद इन मवेशियों को खुरई स्थित दयोदय गौ सेवा केंद्र भेजने के निर्देश दिए गए थे बुधवार को जब गौ सेवक मवेशियों को लेने वेयरहाउस पहुंचे तो उन्हें मवेशी नहीं सौंपे गए इससे नाराज गौ सेवक सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गौ सेवकों से चर्चा की अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया।
0 Comments