मुख्यमंत्री सागर आए खाना-पूर्ति कर चले गए मृतक परिवारों की सुध नहीं ली : भूपेंद्र सिंह मोहासा

सागर। 9 सितंबर 2026 जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण शहर के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर प्रवास को महज औपचारिकता बताते हुए कहा कि सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई इतनी बड़ी जनहानि के बावजूद मुख्यमंत्री मृतक परिवारों से मिलने बंडा तक नहीं गए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस पर दोष मढ़ना बंद करें पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी आपकी सरकार है तो सख्त कानून और प्रभावी कार्रवाई करने से आपको किसने रोका था
मोहासा ने कहा कि सरकार मौतों का वास्तविक आंकड़ा छुपा रही है प्रशासन द्वारा बताए जा रहे आंकड़ों और जमीनी स्थिति में अंतर है मृतकों के विसरा की फॉरेंसिक जांच भी पूरी तरह निष्पक्ष हो इस पर सवाल उठ रहे हैं कांग्रेस की मांग है कि सभी मृतकों के विसरा की जांच भोपाल की स्वतंत्र फॉरेंसिक लैब से कराई जाए उन्होंने कहा कि गांव-गांव अवैध शराब की भट्टियां और जहरीली शराब के कारोबार की शिकायतें पहले भी प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से दी गई थीं समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे अवैध शराब नेटवर्क उसे संरक्षण देने वाले लोगों तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिस एवं आबकारी अधिकारियों की भूमिका की जांच हो मोहासा ने आबकारी विभाग द्वारा कथित क्लीनचिट की भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि क्लीनचिट किस आधार पर दी गई और इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार था, यह सार्वजनिक किया जाए दोषियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि मृतक परिवारों को दी जा रही ₹6 लाख की सहायता अपर्याप्त है प्रत्येक मृतक परिवार को कम से कम ₹50 लाख मुआवजा दिया जाए तथा आश्रितों को उचित सहायता दी जाए
मोहासा ने कहा कि यह केवल जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता है कांग्रेस पार्टी मृतक परिवारों को न्याय मिलने तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments