सागर।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य ई-उपार्जन पोर्टल पर 15.09.2026 से 10.10.2026 तक किया जा रहा है जिले में अभी तक कुल 17,684 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि शासन के नवीन निर्देशानुसार इस वर्ष पंजीयन में किसान के खसरे का डेटा एग्रीगेटर में लिया जा रहा है इसके लिए सभी किसानों की एग्रीस्टैक आईडी बनाई जाकर उसमें किसान की भूमि के सभी खसरे को सम्मिलित कराया जा रहा है 1. राजस्व विभाग के अमले पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा किसानों की गिरदावरी पूर्ण कराई जा रही है 2. राजस्व विभाग द्वारा ही किसानों की एग्रीस्टैक ID बनाई जाएगी जिसमें उनके समस्त खसरे जोड़े जाएंगे
3. एग्रीस्टैक ID बनने के पश्चात ही किसान की फॉर्मर ID नवीन नवीनीकरण बन सकेगी 4. किसान पंजीयन में धान एवं मोटा अनाज के बोए गए रकबे की जानकारी डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी से ली जा रही है प्रदेश में खरीफ फसलों के 65 प्रतिशत रकबे की गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है शेष की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं 5. ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत चिन्हित किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।
0 Comments