सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात से वाराणसी तक निकली विशेष सेवा संकल्प यात्रा शनिवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ पहुंची गुजरात से लगभग 50 युवाओं की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात से उनकी कर्मस्थली वाराणसी तक सेवा और जनकल्याण का संदेश लेकर यात्रा कर रही है राहतगढ़ पहुंचने पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने यात्रा में शामिल सभी युवाओं का आत्मीय स्वागत किया इस अवसर पर गुजरात से आये राज्यसभा सांसद मुकेश यात्रा प्रभारी यश अग्रवाल वीरेंद्र पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं बल्कि सेवा समरसता,जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है गुजरात से वाराणसी तक युवाओं का यात्रा के माध्यम से सेवा का संदेश लेकर निकलना देश के प्रति नई पीढ़ी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के लंबे अनुभव के माध्यम से देश में सेवा और सुशासन की ऐसी कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाया है जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं ने आवास स्वास्थ्य, रसोई गैस, बैंकिंग किसानों की आर्थिक सहायता और बुनियादी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया है गरीब किसान,महिला और युवा,हर वर्ग तक पहुंचा योजनाओं का लाभ मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है इस संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजन नवाचार,तकनीक,सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने वाला युवा बन रहा है उन्होंने सेवा संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं से कहा कि वे जहां-जहां जाएं, वहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वच्छता,शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति महिला सम्मान, डिजिटल जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दें मंत्री ने कहा कि गुजरात से निकलकर वाराणसी तक पहुंचने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के दो महत्वपूर्ण पड़ावोंकृजन्मभूमि और कर्मभूमिकृको सेवा के सूत्र में जोड़ने का संदेश दे रही है यह यात्रा युवाओं को राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने का माध्यम बने यही इसका वास्तविक उद्देश्य है इस अवसर पर गुजराज राज्य सभा सांसद मुकेष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा जो साकार होने जा रहा है आप सबके आर्शीवाद से विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनाई है उनका जन्मदिन हम सेवा संकल्प के रूप में मना रह हैं आप सब के बीच आकर हमें बहुत अच्छा लगा हमारी यह यात्रा मोदी की जन्म भूमि से लेकर कर्मभूमि तक है विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश की जरूरत है जिसमें आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को अपना आर्शीवाद दें राहतगढ़ में युवाओं का हुआ आत्मीय स्वागत राहतगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वागत किया और उनसे संवाद भी किया इस दौरान उन्होंने यात्रा के उद्देश्य, युवाओं के अनुभव और अब तक के पड़ावों की जानकारी ली युवाओं ने भी मंत्री राजपूत के समक्ष अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए मंत्री ने कहा कि सेवा का भाव किसी एक दिन या एक अभियान तक सीमित नहीं होना चाहिए सेवा हमारे जीवन का संस्कार बने और समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा संकल्प होकृयही सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह सेवा अभियान जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने का अवसर है गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ पहुंचाना भी जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने सेवा संकल्प यात्रा में शामिल सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुजरात से वाराणसी तक उनका यह सफर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा और सेवा, समरसता तथा विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।
0 Comments