सागर। 18 अगस्त 2026 खाद्य सुरक्षा आयुक्त मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान जारी है इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए तथा अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं उपभोक्ता की शिकायत पर न्यू ब्रिज वासी स्वीट्स, सिविल लाइन में औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान काला जामुन,मिल्क केक,बेसन बर्फी एवं मावा बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए खाद्य सुरक्षा अनुपालन में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है इसी प्रकार नंद रानी स्वीट्स, मकरोनिया के निर्माण स्थल का सघन निरीक्षण किया गया यहां निर्माण में उपयोग हो रहे घी, बेसन के लड्डू एवं मावा बर्फी के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए खाद्य पदार्थों एवं मिठाई निर्माण में उपयोग होने वाले सभी रॉ मैटिरियल के पक्के बिल लेने के निर्देश दिए गए हैं मेडिकल कॉलेज के पास स्थित श्री बालाजी कृपा रेस्टोरेंट में शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया यहां से मंचूरियन के नमूने लिए गए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों एवं अनुसूची-4 में निर्धारित सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का पालन नहीं किए जाने पर धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है जांच परिणाम प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments