जनसुनवाई के दौरान नाहरमऊ निवासी चांदनी साहू ने अपने पति पर गंभीर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए

सागर।मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान केसली तहसील के ग्राम नाहरमऊ निवासी चांदनी साहू ने अपने पति पर गंभीर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा महिला ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है चांदनी साहू का आरोप है कि 16 जून को उसके पति दिनेश साहू ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं महिला के मुताबिक चोट इतनी गंभीर थी कि उसके पैर का ऑपरेशन कराना पड़ा और उसमें रॉड डाली गई महिला ने बताया कि विवाद की वजह पति का किसी दूसरी युवती के साथ रहना बताया जा रहा है उसका आरोप है कि दिनेश साहू दिल्ली में काम करता है और वहीं दूसरी युवती के साथ रह रहा है महिला के अनुसार इसी बात को लेकर ग्राम दलपतपुर में विवाद हुआ था दलपतपुर उसके पति का गांव है और यह क्षेत्र बंडा थाना के अंतर्गत आता है चांदनी का आरोप है कि घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वर्तमान में वह मायके में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही है आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह मजदूरी करने को मजबूर है जबकि बच्चों और परिवार का खर्च उसके भाई उठा रहे हैं जनसुनवाई में अपनी आपबीती बताते हुए चांदनी भावुक हो गई उसने कलेक्टर से पति के खिलाफ उचित कार्रवाई कराने और अपने बच्चों के भरण-पोषण में मदद दिलाने की मांग की है अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments