कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के नाम केंट सी.ई.ओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

सागर।नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर कैंट क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास और स्टेडियम निर्माण आदि अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में छावनी परिषद सागर के सीईओ से मुलाकात कर भारत सरकार के रक्षा मंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ज्ञापन सोपतें हुए कहा कि छावनी क्षेत्र के अंतर्गत कजलीवन मैदान का उपयोग लंबे समय से खेल गतिविधियों के लिए किया जाता रहा है क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनहित में शीघ्र कार्यवाही किया जाना आवश्यक है उन्होंने कहा कि सदर कजली वन मैदान में स्टेडियम का निर्माण शीघ्र कराया जाए,ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को समुचित खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें सदर कैन्ट क्षेत्र की समस्त शालाओं का खेल महोत्सव डी.एन. सी.बी स्कूल में आयोजित कर एक नई एवं अभिनव पहल की जाए जिससे विद्यार्थियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास हो चौधरी ने कहा कि कजली वन मैदान में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए पूरे आयोजन की शुल्क राशि 21100 रुपये निर्धारित की जाए ताकि खिलाडियों एवं आयोजको को सुविधा मिल सके कैंटोनमेंट क्षेत्र की समस्त शालाओं में खेल का निर्धारित समय तय कर नियमित खेल गतिविधियां प्रारंभ कराई जाएं कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौपें गए ज्ञापन पर केंट सीईओ ने न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,वरिष्ठ नेता सुनील तोमर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष समीर मकरानी, इंजी.सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments