मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

सागर।पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2, सागर में बुधवार, 19 अगस्त को विद्यार्थियों को मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मलेरिया उन्मूलन विभाग,मकरोनिया,के सुशील यादव ने विद्यार्थियों को मलेरिया एवं चिकनगुनिया के कारण लक्षण संक्रमण के माध्यम तथा इनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यार्थियों को मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं मच्छरमुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वच्छता अपनाना मच्छरजनित रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इन रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार गुप्ता, विनोद सोनकर, श्रीमती कल्याणी साह एवं श्रीमती पूजा यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Post a Comment

0 Comments